East Singhbhum News : रसुनचोपा में दिशोम सोहराय 29 अक्तूबर को

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : रसुनचोपा में दिशोम सोहराय 29 अक्तूबर को

पोटका : 30 अक्तूबर को संताली नाटक का मंचन होगा, विजेता को मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन

रसुनचोपा. कोवाली के रसुनचोपा पंचायत में दिशोम सोहराय का 21वां वार्षिक आयोजन 29 और 30 अक्तूबर को रसुनचोपा फुटबॉल मैदान में किया जायेगा. 29 और 30 अक्तूबर 2025 को रसुनचोपा फुटबॉल मैदान में दिशोम सोहराय पंचायत कमेटी, रसुनचोपा द्वारा 29 अक्तूबर को डांगरी खुंटाव अनुष्ठान और उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार व पूर्व विधायक, रायरंगपुर सायबा सुशील हांसदा उपस्थित रहेंगे व विशिष्ट अतिथि में पूर्वी सिंहभूम की जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, गणेश माहली, महावीर मुर्मू, शिरिश हेंब्रोम, कृष्ण कुमार हांसदा, बिंदे सोरेन, बाबु माझी शामिल होंगे. वहीं 30 अक्तूबर को संताली नाटक का मंचन होगा. जिसकी प्रस्तुति आदिम ओवार जारपा ऑपेरा, बारीपदा ओडिशा द्वारा किया जायेगा. सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं में प्रथम तीन विजेताओं को स्टैंड फैन, चतुर्थ से षष्ठ तक टेबल फैन, सप्तम व अष्टम को सिलिंग फैन दिया जायेगा. चुमावड़ा प्रतियोगिता में प्रथम से दशम तक कुल ₹45,500 नगद इनाम, फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम से षष्टम स्थान तक ₹90,000 नगद व चार खस्सी पुरस्कार स्वरूप आयोजन समिति द्वारा दिया जायेगा. मौके पर सलाहकार सुशील हांसदा (पारगाना), अध्यक्ष शशोधर हांसदा (ग्राम प्रधान), सचिव फुदन हेब्रोम, कोषाध्यक्ष जादूनाथ टुडू, उपाध्यक्ष सुखदेव हेंब्रोम, माझीराज मार्डी, सह सचिव लाल मोहन हेंब्रोम, सह कोषाध्यक्ष तुलसीदास सोरेन, व्यवस्थापक मुचीराम माझी, बिप्लव टुडू मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola