East Singhbhum News : घाटशिला में दुरंतो समेत कई ट्रेनें खड़ी रहीं, परेशान यात्रियों को बसों का लेना पड़ा सहारा

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला में दुरंतो समेत कई ट्रेनें खड़ी रहीं, परेशान यात्रियों को बसों का लेना पड़ा सहारा

कुड़मी आंदोलन के कारण हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घाटशिला स्टेशन पर सुबह 8:42 से खड़ी रहीं.

विज्ञापन

घाटशिला.

कुड़मी आंदोलन के कारण हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घाटशिला स्टेशन पर सुबह 8:42 से खड़ी रहीं. दो मालगाड़ी भी फंसी रही. यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा और दंडाधिकारी मुसाबनी की बीडीओ अदिति गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन परिसर में दमकल वाहन व एंबुलेंस की व्यवस्था थी. कई यात्री ट्रेन से उतर कर बस से अपना सफर करते देखे गये. एक यात्री ने बताया कि रांची से फ्लाइट थी. लेट होने के कारण कार से जाना पड़ रहा है.

स्टेशन परिसर में सन्नाटा, टेंपो चालकों के रोजगार पर असर

आंदोलन के कारण स्टेशन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. टेंपो चालकों ने बताया कि रोजगार पर असर पड़ा. वे दिनभर इंतजार करते रहे कि ट्रेनों का परिचालन कब शुरू होगा. घाटशिला स्टेशन यार्ड में कई मालगाड़ियां खड़ी रहीं. जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरे परिसर में मुस्तैद रहे.

जानकारी के अनुसार, स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ट्रेन परिचालन कब बहाल होगा, अभी स्पष्ट नहीं है. किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. इस दौरान घाटशिला प्रखंड के बीपीआरओ धरमु उड़ाव, कनिष्ठ अभियंता गौरव गुप्ता और हरे कृष्णा मंडल समेत कई अ��िकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola