East Singhbhum News : खड़े ट्रेलर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Published by :ATUL PATHAK
Published at :01 Jan 2026 11:30 PM (IST)
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, आंध प्रदेश का रहने वाला था चालक
विज्ञापन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटीहाना के समीप एनएच-49 पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के जनकालरामापुरम गांव निवासी बिनाकानका दुर्गा महेश (32) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, माटीहाना के पास एक ट्रेलर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था. उसी दिशा से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का चालक स्टीरिंग में फंस गया. सूचना मिलने पर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया. गंभीर अवस्था में उसे बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




