पूर्वी सिंहभूम में सड़क हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, होली पर घर लौटने के दौरान पेड़ से टकरा गयी थी बाइक
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Mar 2024 7:36 PM
पेड़ से टकराकर गिरी बाइक
पूर्वी सिंहभूम जिले में होली पर सड़क हादसा हो गया. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर हो गयी. घर लौटने के दौरान इनकी बाइक पेड़ से टकरा गयी थी.
गालूडीह: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र की गालूडीह-नरसिंहपुर सड़क के गुडरुबासा टर्निंग के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गए. हादसे के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर है. होली की खुशियों के बीच सड़क हादसे से इलाके में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान इनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गयी. इससे ये तीनों युवक बाइक से सड़क पर गिर गए.
ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भेजा अस्पताल
गालूडीह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा. घायलों में बड़बिल गांव निवासी महेशभकत (30 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकी श्रवण भकत (27 वर्ष) और, टुटून भकत (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. श्रवण भकत को एमजीएम रेफर किया गया, जबकी टुटून भक्त का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पेड़ से टकरायी बाइक, तीनों गिर गए सड़क पर
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में होली पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बाइक संख्या (जेएच 05 बीआर 5802) से तीनों युवक केशरपुर गांव से अपने घर बड़बिल लौट रहे थे. इस दौरान गुडरुबासा टर्निंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए.
एक ही बाइक पर थे तीनों युवक
एक बाइक पर तीन युवकों को चलना महंगा पड़ गया. ये तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर होली के मौके पर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी और तीनों युवक सड़क पर गिर गए. एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की स्थिति गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










