East Singhbhum News : घाटशिला ने जमशेदपुर को हराया

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला ने जमशेदपुर को हराया

मैन ऑफ द सीरीज लल्ला सिंह को हीरो रेसिंग साइकिल व ट्रॉफी और मैन ऑफ द मैच मंजीत भारती को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह बराज मैदान में सुवर्णरेखा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित रामदास सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार की रात को हुआ. फाइनल मुकाबला साहू इलेवन घाटशिला और आरएनएम इलेवन जमशेदपुर के बीच हुआ, जिसमें साहू इलेवन की टीम चैंपियन बनी. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. कमेटी के सदस्यों ने विजेता टीम को 50 हजार व उपविजेता टीम टीम को 30 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. वहीं, मैन ऑफ द सीरीज लल्ला सिंह को हीरो रेसिंग साइकिल व ट्रॉफी और मैन ऑफ द मैच मंजीत भारती को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर झामुमो नेता रोबिन सोरेन, श्रवण अग्रवाल, विमल अग्रवाल, बबलू हुसैन, कमेटी के नन्ने सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, बंसी बेरा, शुभम कुमार साह, आयुष अग्रवाल, शंकर गोप, सोनिया टुडू, शंभू घटवाल, धोनी मुर्मू, साजन महतो, सुजीत महतो, अनुज अग्रवाल, राज सिंह, रविकांत पाठक आदि उपस्थित थे.

टाइब्रेकर में एसकेएम प्रेमनगर घाटशिला बना चैंपियन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ स्थित जाहेर आयो जूमित गांवता क्लब की ओर से रावताड़ा पंचायत के केंदबोनी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला में एसकेएम प्रेमनगर घाटशिला विजेता व लकी इलेवन पहाड़पुर की टीम उपविजेता रही. खेल का निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ. मुख्य अतिथि विधायक सोमेश सोरेन ने विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता को 15 हजार नकद व तृतीय राजवीर एफसी और चतुर्थ झकास एफसी को 8-8 हजार नकद राशि प्रदान किया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्षेत्र के रग-रग में बसा हुआ है. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष दशमत मुर्मू, सचिव सोमाय मार्डी, ग्राम प्रधान मुंची राम मुर्मू, जगदीश, अर्जुन हांसदा, मुखिया अर्जुन मांडी, चेतन मुर्मू, सुरेश मुर्मू, विक्रम सोरेन, भादो सोरेन, राम राय , लालमोहन मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola