East Singhbhum News : एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करें : शंभू दास

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 Sep 2025 12:15 AM

विज्ञापन

पटमदा. धर्म परिवर्तन के विरोध में आगुइडांगरा में जनाक्रोश सभा का आयोजन

विज्ञापन

पटमदा. धर्म परिवर्तन के नाम पर पटमदा के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को दिग्भ्रमित किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को आगुइडांगरा हरि मंदिर प्रांगण में ग्राम प्रधान बाघंबर सिंह की अध्यक्षता में जनक्रोश सभा की गयी. इस जनक्रोश सभा में दर्जनों ग्राम प्रधान, मुखिया व सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान शंभू दास ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर गांवों में घूमकर एजेंट के जरिए ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन का पाठ पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाहर से आकर धर्म परिवर्तन के नाम पर ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करने वालों को चिह्नित कर सरेआम गांव के हरि मंदिर में बांध कर रखें. पटमदा ग्राम प्रधान संघ को मामले की सूचना दें. उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म के वंशज हैं. हमें कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं करा सकता है. इसके लिए सभी को एकजुट रहने की जरूरत है. ग्राम प्रधान संघ के सचिव मृत्युंजय महतो व संदीप मिश्र ने ग्रामीणों को बाहरी शक्तियों का एकजुट होकर विरोध करने का संकल्प दिलाया. पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी जम्बू वाले बाबाजी ने शिक्षा एवं दीक्षा के महत्व को बताया. उन्होंने बताया कि हमारे पहले गुरु माता-पिता होते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा और दीक्षा दोनों जरूरी है. हम सनातन धर्म के वंशज हैं. हमारे धर्म व संस्कृति से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है. कार्यक्रम को मुखिया परमेश्वर सिंह, मुखिया कृष्णा पदो सिंह, भीष्मदेव सिंह, शरद सिंह सरदार, बाघंबर सिंह, रामनाथ सिंह, राखोहरि सिंह, निरंजन रजक आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर ग्राम प्रधान दल गोविंद सिंह, चंदन सिंह, रोहिण महतो, तिलक सिंह, सुखदेव भुइयां, वनवासी कल्याण केंद्र के रामनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola