East Singhbhum News : बर्तन साफ करने के बहाने दो लाख के मंगलसूत्र लेकर भागे

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बर्तन साफ करने के बहाने दो लाख के मंगलसूत्र लेकर भागे

पुराने बर्तनों को चमकाने के नाम पर दो अजनबी घर में घुसे आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया नया बाजार स्थित स्टेशन रोड के समीप गुरुवार की दोपहर बर्तन साफ करने के नाम पर लगभग 2 लाख के मंगल सूत्र चोरी का मामला सामने आया है. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों को पकड़ने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है.

जानकारी मिली कि नया बाजार निवासी परमानंद सिंह के घर पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12:15 बजे दो अजनबी पहुंचे. अजनबियों ने बर्तन साफ करने वाला पाउडर दिखाया और कहा कि इससे पुराने से पुराने बर्तन भी चमक उठेंगे. परमानंद सिंह की पत्नी और मां दोनों की उपस्थिति में दोनों अजनबियों ने कुछ बर्तनों को साफ किया. बाद में परमानंद की पत्नी के गले में लटके मंगलसूत्र को भी साफ करने के लिए पाउडर दी. इसी बीच चकमा देकर दोनों अजनबी मंगलसूत्र लेकर भागने में कामयाब हुए. मंगलसूत्र की कीमत 2 लाख रुपये बताया जा रहा है. घटना के बाद महिलाओं ने पास में ही सो रहे परमानंद सिंह को मामले की जानकारी दी. परमानंद सिंह ने बताया कि संभवत घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अमलाघोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गये. सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गयी.- आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है. इसमें आरोपियों की गतिविधि देखने को भी मिली है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी गयी है. –

संतोष कुमार,

थाना प्रभारी

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola