पुलिस ने गाड़ीग्राम में दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पटमदा थाना प्रभारी ने गाड़ीग्राम में छापेमारी अभियान चलाया. संचालक भागने में सफल रहा.
पटमदा. पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने गुरुवार को अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी श्री भगत ने गाड़ीग्राम जंगल में अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को तोड़ दिया. इस दौरान पुलिस ने सभी सामग्रियों को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गाड़ीग्राम जंगल में कई दिनों से अवैध रूप से महुआ शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. आज दोनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है. पुलिस के आने की सूचना मिलते ही संचालक भागने में सफल रहे. पुलिसिया कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










