East Singhbhum News : बीएसए भुला को हराकर बीएसएनएल बांगुड़दा चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बीएसए भुला को हराकर बीएसएनएल बांगुड़दा चैंपियन

दिघीभुला हाइस्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

बोड़ाम.

बोड़ाम के दिघी भुला उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को बीएसए क्रिकेट टीम भुला द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पटमदा व बोड़ाम की आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीएसए भुला व बीएसएनएल बांगुड़दा के बीच खेला गया. इसमें बीएसए भुला क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 65 रन बनाये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएसएनएल बांगुड़दा 5.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 66 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया. विजेता बीएसएनएल बांगुड़दा की टीम को 3000 रुपया व बीएसए भुला को 2000 रुपया देकर कमेटी ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में रजनीकांत सिंह, आकाश सिंह, रंजीत सिंह, विष्णु कर्मकार, सुमन मुखर्जी, सर्वेशर, जवाहरलाल, हाड़ीराम, सोनू का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola