पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 11:16 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बोंटा-बोड़ाम मुख्य सड़क पर रागमागोड़ा गांव के पास घटना घटी.

विज्ञापन

पटमदा. बोंटा-बोड़ाम मुख्य सड़क पर रागमागोड़ा गांव के पास सोमवार सुबह में सड़क दुघर्टना में बंगाल के बड़ाबाजार थाना के केड़रो गांव निवासी सुबोल महतो (22) की मौत हो गयी. सुबोल अपने गांव से गम्हरिया स्थित कंपनी में मजदूरी करने जा रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे पिकअप वैन ने कुचल दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बोड़ाम पुलिस ने घायल सुबोल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान सुबोल की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबोल महतो गम्हरिया की एक कंपनी में काम करने के लिए बाइक से अकेले जा रहा था. रास्ते में पिक वैन ने कुचल दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक नीमडीह थाना के बाड़ेदा की ढलाई पार्टी को लेकर जमशेदपुर से लौट रहे पिकअप वैन ने सुबोल को कुचल दिया. युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी. वह लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा था. मौका मिलते ही वैन चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला. थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola