East Singhbhum News : नामांकन शुरू, प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : नामांकन शुरू, प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घाटशिला उपचुनाव को लेकर 13 अक्तूबर से घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन शुरू हो गया. 21 अक्तूबर तक नामांकन चलेगा.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला उपचुनाव को लेकर 13 अक्तूबर से घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन शुरू हो गया. 21 अक्तूबर तक नामांकन चलेगा. अभी तक न झामुमो और न ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा की है. इससे लोगों में प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है. सोमवार को नामांकन शुरू होने के पहले दिन स्व रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो नेता श्रवण अग्रवाल और सोमेश सोरेन के भाई रॉबिन सोरेन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. सोमेश सोरेन के नाम पर नामांकन पत्र खरीदा. इससे झामुमो की ओर से सोमेश सोरेन की उम्मीदवारी की संभावना बढ़ गयी है.

झामुमो केंद्रीय कमेटी की बैठक 15 को रांची में

झामुमो केंद्रीय कमेटी की बैठक 15 अक्तूबर को रांची में होगी. इस बैठक में घाटशिला उप चुनाव पर प्रत्याशी को लेकर अहम निर्णय लेने की बात सामने आ रही है. इसी बैठक में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. सोमेश सोरेन घाटशिला विधानसभा में लगातार सक्रिय हैं. उनके साथ पूरे विधानसभा के चारों प्रखंड के अध्यक्ष, जोनल, पंचायत कमेटी पदाधिकारी और जिला कमेटी सक्रिय और एकजुटता के साथ चुनावी प्रचार में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola