East Singhbhum News : बारिश से बेघर लोगों को जल्द मुआवजा दे सरकार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बारिश से बेघर लोगों को जल्द मुआवजा दे सरकार

अबुआ आवास की सूची की त्रुटियों को दूर करने का आश्वासन मिला

विज्ञापन

पोटका. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के श्रीनिवासन से रांची में मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने विभाग से पोटका प्रखंड की जर्जर सड़कों के दोबारा निर्माण की मांग रखी. भारी बारिश में क्षति हुए आवास का मुआवजा प्रभावित परिवार को जल्द देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित सभी परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जाये. अबुआ आवास योजना के लिए तैयार सूची में त्रुटियों को संशोधित करते हुए लाभुकों का चयन किया जाये. अबुआ आवास के लिए तैयार सूची में काफी त्रुटियां है. इसमें जरूरतमंदों का नाम काफी नीचे है. वैसे लोगों के नाम ऊपर आ गये हैं, जिन्हें बाद में भी आवास दिया जा सकता है. सूची की त्रुटियों को दूर कर व आवास योजना का लाभ जरूरतमंद लाभुकों को दिया जाये. सूची को संशोधित किया जाये. इस अवसर पर सचिव ने कहा कि सरकार विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों का निर्माण करायेगी. आपदा प्रभावित परिवारों को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जायेगा. संशोधन के लिए जिला को निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola