ePaper

East Singhbhum News : गांव-गांव में सामाजिक व्यवस्था मजबूत करे समाज : संजीव सरदार

Updated at : 03 Jan 2026 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : गांव-गांव में सामाजिक व्यवस्था मजबूत करे समाज : संजीव सरदार

मुंडा, सरदार, नायक व डाकुआ व्यवस्था को मजबूत करने की बनी रणनीति

विज्ञापन

पोटका. झारखंड सरकार की पेसा नियमावली की अधिसूचना में शामिल किये गये भूमिज सामाजिक व्यवस्था मुड़ा/सरदार/नायक/डाकुआ व्यवस्था को कोल्हान स्तर में मजबूत किया जायेगा. इसे लेकर मकर संक्रांति के बाद गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए जमशेदपुर के टीसीसी सोनारी में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पोटका के विधायक संजीव सरदार ने की. बैठक में पूरे कोल्हान से समाज के लोग शामिल हुए. सभी ने सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया.

सामाजिक संगठनों को मजबूती मिलेगी : विधायक

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड की पांचवीं अनुसूची में पेसा कानून को मंजूरी देकर झारखंड सरकार ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बचाने का काम किया है. पेसा कानून से आदिवासी समाज के सामाजिक संगठनों को मजबूती मिलेगी. इससे निश्चित रूप से समाज की स्थिति मजबूत होगी. समाज के लोगों से अपील की वे अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिये काम करें.

गोपाल मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों को होगा जुटान

विधायक ने बताया कि 25 अप्रैल को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती मनायी जायेगी. इसमें पूरे कोल्हान से 50 हजार से अधिक लोगों का जुटान किया जायेगा. इस मौके जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े सामाजिक लोगों को सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर दिनेश चंद्र सरदार, सिदेश्वर सरदार, हरिशचंद्र सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज, भक्तरंजन सिंह भूमिज, मंगल सिंह मुंडा, साहेबराम सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, सुनील सिंह सरदार, संजय मुंडा, गोबिंद सिंह, ललिन सिंह, सुनील सिंह सरदार, बुद्धेश्वर सरदार, बासंती सरदार, दीपक सरदार, कार्तिक सरदार, अशोक सिंह, निरंजन सिंह आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola