East Singhbhum News : शहीदों के समर्पण व त्याग से सीखें युवा : डॉ बसंत

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : शहीदों के समर्पण व त्याग से सीखें युवा : डॉ बसंत

शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर : संजीव कुमार तिवारी

विज्ञापन

गालूडीह. सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को शहीद दिवस मनाया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएनएस) प्रमुख डॉ अंजू कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को स्मरण करना व विद्यार्थियों को प्रेरणा देना था. प्राचार्य डॉ बसंत पंडित ने कहा कि शहीद दिवस भारत में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता है. प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है. साईं ट्रस्ट के डायरेक्टर तन्मय सिंह सोलंकी ने शहीदों के त्याग और समर्पण को नमन किया. उनके आदर्शों को जीवन में उतारने पर बल दिया.

विद्यार्थियों ने कविता पाठ और भाषण से श्रद्धांजलि दी

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता व भाषण के माध्यम से राष्ट्रपिता के प्रति संवेदना व्यक्त की. शहीदों को स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजु कुमारी ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ सुब्रत कुमार विश्वास, साईं ट्रस्ट के डायरेक्टर तन्मय सिंह सोलंकी, ट्रस्टी श्रेया विश्वास, प्राचार्य डॉ बसंत पंडित, प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी, सुंदरम प्रियदर्शी, प्राध्यापिका डॉ मंजूश्री प्रमाणिक, डॉ अंजू कुमारी, अपर्णा भकत, कुमारी प्रियंका, शिवली बाग समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola