East Singhbhum News : पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व फायर सेफ्टी उपकरण लगायें

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व फायर सेफ्टी उपकरण लगायें

गालूडीह : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

गालूडीह. दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को गालूडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता घाटशिला की सीओ निशांत अंबर ने की. गालूडीह में 11 जगहों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा होती है. बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन, एंट्री और एग्जिट गेट अनिवार्य रूप से बनायें. पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. वहीं, सभी पूजा समिति के वॉलंटियर्स पहचान पत्र के साथ सेवा देंगे. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा. पूजा पंडालों में निगरानी रखेगा. इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. समिति ने पूजा के दौरान बिजली, पानी आपूर्ति निर्बाध रखने की मांग की. क्षेत्र में गालूडीह स्टेशन रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, महुलिया आंचलिक कमेटी, जोड़सा, नरसिंहपुर, कालीमाटी, बराज कॉलोनी, पायरागुड़ी, छोलागोड़ा, बड़बिल रंकिणी डुंगरी, हेंदलजुड़ी उलदा में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में दुर्गा पूजा होती है. सभी ने आपसी सौहार्द्रपूर्ण माहौल में दुर्गोत्सव मनाने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola