East Singhbhum News : पांच करोड़ के प्लांट में पांच साल में न एक ईंट बनी, न एक चुटकी खाद

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 17 Sep 2025 12:11 AM

विज्ञापन

चाकुलिया. हवाई पट्टी परिसर में बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बेकार

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया हवाई पट्टी परिसर में पांच करोड़ रुपये खर्च कर बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बेकार पड़ा है. प्लांट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. यहां शहर के कचरा से खाद और ईंट बनाने की योजना थी. करीब पांच करोड़ का प्लांट पांच वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है. प्लांट में बिजली कनेक्शन भी नहीं लिया गया है. पांच वर्षों में प्लांट से एक ईंट और एक चुटकी खाद नहीं बनी. इस योजना की महत्ता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. पायोनियर कंपनी इस प्लांट का देखरेख कर रही है.

मुख्य न्यायाधीश के बेंच में पहुंचा मामला, फिर भी सुधार नहीं

घाटशिला के आजसू नेता स्वप्न सिंहदेव ने इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई थी. इसकी जांच के लिए दो बार डालसा के सचिव चाकुलिया आ चुके हैं. यह मामला रांची हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बेंच तक पहुंच चुकी है. इसके बावजूद कोई सुधार देखने को नहीं मिली है. आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्लांट सुचारू रूप से चलाने का हो रहा प्रयास : प्रशासक

चाकुलिया नगर पंचायत के प्रशासक मोटाय बानरा ने कहा कि प्लांट को सुचारू रूप से चलाने की योजना तैयार है. संवेदक पर दबाव बनाया जा रहा है. हाल में संवेदक से बिजली का कनेक्शन जल्द लेने व प्लांट को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल प्लांट नहीं चलने के कारण किसी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. नगर पंचायत क्षेत्र से कचरा उठाव करने के बदले राशि दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola