East Singhbhum News : चंदनपुर से 15000 सीएफटी बालू का अवैध स्टॉक जब्त

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : चंदनपुर से 15000 सीएफटी बालू का अवैध स्टॉक जब्त

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

ंदनपुर में बालू के कई स्टॉक होने की जानकारी मिली

विज्ञापन

चाकुलिया. श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर और श्यामसुंदरपुर में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. प्रशासन की सख्ती का असर बालू माफियाओं पर नहीं हो रहा है. एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध खनन चल रहा है. गुरुवार की शाम खनन विभाग की टीम ने चंदनपुर में छापामारी कर बालू के अवैध डिपो का खुलासा किया. छापामारी टीम में शामिल खनन निरीक्षक अरविंद उरांव ने बताया कि लगभग 15 हजार सीएफटी बालू का स्टॉक जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि चंदनपुर में बालू के कई स्टॉक होने की जानकारी मिली है. बालू के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग ने गुड़ाबांदा क्षेत्र स्थित भाखर भी पहुंची थी.

टोल ब्रिज से खुलेआम गुजर रहे बालू लदे वाहन

चाकुलिया व गुड़ाबांधा क्षेत्र में दिन हो या रात खुलेआम बालू का व्यापार चल रहा है. उपायुक्त ने कोकपाड़ा टोल ब्रिज में बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है. आश्चर्यजनक तरीके से मजिस्ट्रेट की नाक के नीचे से बालू लदे हाइवे गुजर रहे हैं. टोल ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी बालू माफिया के सामने फेल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola