East Singhbhum News : विधि-व्यवस्था की समस्या हो तो प्रशासन को सूचना दें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : विधि-व्यवस्था की समस्या हो तो प्रशासन को सूचना दें : बीडीओ

जादूगोड़ा थाना में पूजा कमेटियों की बैठक, समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन

जादूगोड़ा. दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इस दिशा में शनिवार को जादूगोड़ा थाना में विभिन्न पूजा समितियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने की. बीडीओ ने सभी पूजा समितियों से त्योहार के दौरान जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का आग्रह किया. कहा कि यदि कहीं विधि-व्यवस्था की समस्या हो तो समितियां स्वयं समाधान की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपसी समन्वय से हर स्थिति का समाधान करेगा. बैठक में पूजा समितियों ने विसर्जन स्थलों की सफाई, सड़कों पर बेहतर बिजली व्यवस्था, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, नदी किनारे शिव मंदिर के पास विशेष सुरक्षा, डस्टबिन उपलब्ध कराने और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांगें रखीं. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इसमें मनोज सिंह, रूपक मंडल, सुशील अग्रवाल, रोहित राकेश सिंह, आलोक सिंह, गोपाल पात्रो, सुंदरलाल दास, राहुल ठाकुर, पिंटू मंडल, नीतीश गुप्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola