East Singhbhum News : छेड़खानी के आरोप से आहत मजदूर ने आत्महत्या का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : छेड़खानी के आरोप से आहत मजदूर ने आत्महत्या का किया प्रयास

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पुरनापानी स्थित साबुन फैक्ट्री में दो मजदूरों के बीच हुई थी मारपीट, महिला कर्मी ने मृत्युंजय के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया के पुरनापानी स्थित साबुन फैक्ट्री में महिला व पुरुष मजदूर के बीच मारपीट की घटना ने बड़ा रूप ले लिया है. महिला ने चाकुलिया थाने में मृत्युंजय के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया. मामला दर्ज होने के बाद चाकुलिया पुलिस साबुन फैक्ट्री पहुंची. आरोपी मृत्युंजय से कड़ाई से पूछताछ की. शर्मिंदगी और भय से मृत्युंजय ने अपने आप को कमरे में बंद कर फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया. बाहर खड़े अन्य मजदूरों को इसकी भनक लगी, तो टीन की छत को तोड़कर कर्मचारी भीतर घुसे. फंदे पर लटक रहे मृत्युंजय को उतारकर चाकुलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉ एसी झा के प्रयास से मृत्युंजय की जान बची. इस घटना ने व्यवसायियों को भी आहत कर दिया है. महिला मजदूरों को नहीं देंगे काम : इस घटना के बाद राइस मिल मालिकों ने अपने संस्थानों में अब महिला मजदूरों को काम पर नहीं रखने की घोषणा की है. राइस मिल के मालिक विनीत रुंगटा, विनय रुंगटा एवं साबुन फैक्ट्री के मालिक केशव रुंगटा ने बताया कि पुरनापानी स्थित साबुन फैक्ट्री में हाल में हुई घटना से वे काफी आहत हैं. पुरनापानी के साबुन फैक्ट्री मालिक केशव रुंगटा ने बताया कि साबुन फैक्ट्री में दो मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली सभी कर्मचारियों को एक जगह बुलाक��� घटना की जानकारी ली. मारपीट की घटना में शामिल पुरुष कर्मी को सबके सामने महिला कर्मचारी से माफी मंगवाया गया. उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है. इस मामले को लेकर वे जिले के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola