ePaper

East Singhbhum News : केंदाडीह माइंस चालू करने को ग्रामसभा ने एनओसी सौंपी

Updated at : 10 Oct 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : केंदाडीह माइंस चालू करने को ग्रामसभा ने एनओसी सौंपी

एचसीएल की केंदाडीह खदान को चालू करने के लिए वन स्वीकृति के लिए सोमायडीह ग्राम सभा ने एचसीएल प्रबंधन को अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंपा है.

विज्ञापन

मुसाबनी.

एचसीएल की केंदाडीह खदान को चालू करने के लिए वन स्वीकृति के लिए सोमायडीह ग्राम सभा ने एचसीएल प्रबंधन को अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंपा है. कुछ दिन पहले वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के विषय पर ग्रामसभा की गयी थी. सोमायडीह के ग्राम प्रधान सिलु टुडू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माइंस कार्यालय में पहुंचकर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया. सोमायडीह ग्राम सभा से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद केंदाडीह माइंस के लिए आवश्यक वन अनुमति का रास्ता साफ होगा. इससे माइंस का संचालन फिर से शुरू होगा.

मौके पर केंदाडीह माइंस के वरिष्ठ मैनेजर एस. संपत कुमार, आईसीसी के एचआर हेड कमलेश कुमार, एचआर अर्जुन लोहारा, प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, सोमायडीह वन अधिकार समिति के अध्यक्ष विक्रम मुर्मू, सचिव सुगदा हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola