Ghatshila By Election: घाटशिला में बंपर वोटिंग, 74.63 फीसदी मतदान, BJP-JMM ने किया जीत का दावा

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :11 Nov 2025 6:47 PM
विज्ञापन
Ghatshila By Election

वोट डालने के लिए दिव्यांग महिला को बूथ के अंदर पर ले जाती वालंटियर, Pic Credit- ECI

Ghatshila By Election: झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा और CCTV निगरानी के बीच 74.63% बंपर मतदान दर्ज किया गया. सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ. मतदान के बाद झारखंड में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी और जेएमएम दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.

विज्ञापन

Ghatshila By Election, पूर्वी सिंहभूम: कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड के घाटशिला सीट पर मतदान सफलता पूर्वक समाप्त हो चुका है. इस बार यहां बंपर वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 74.63 फीसदी वोटिंग हुई. मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ के अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी थी.

वोटरों के चेहरे पर उत्साह देखते ही बन रहा था

चुनाव आयोग द्वारा जब सुबह 9 बजे तक पहला आंकड़ा जारी किया गया तो 17.33 वोटिंग हुई थी. इसके बाद 11 बजे तक 34.32 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. दोपहर 1 बजे यही आंकड़ा बढ़कर 54.08 फीसदी हो गया. फिर दोपहर 3 बजे तक 69.07 फीसदी लोगों ने वोट डाल दिया था. मतदान के दौरान वोटरों के चेहरे पर उत्साह देखते ही बन रहा था. हर मतदान केंद्रों पर मौजूद वालंटियर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई. यही कारण था कि बूढ़े हो या दिव्यांग किसी को भी वोट डालने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई.

Also Read: बोकारो में हाथियों का आतंक, पूर्व मुखिया के पुत्र समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

दोनों ही दलों ने अपनी अपनी जीत का किया दावा

वोटिंग के दौरान भले ही किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन झारखंड की राजनीति गर्म रही. बीजेपी ने झामुमो पर धांधली का आरोप लगाया. हालांकि दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है. भाजपा झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लोगों ने राज्य सरकार को उसके कथित आदिवासी विरोधी रवैये, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए सबक सिखाने का फैसला किया है. वहीं, झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि घाटशिला के लोगों ने भाजपा को हराकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है.

Also Read: Ghatshila By Election: झारखंड की सियासत में भूचाल, BJP और पूर्व CM का आरोप- चुनाव को प्रभावित कर रहा JMM

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola