East Singhbhum News : 10 दिनों में पीएम आवास का लिंटर तक निर्माण करायें

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : 10 दिनों में पीएम आवास का लिंटर तक निर्माण करायें

डीडीसी नागेंद्र पासवान ने हलुदबनी सबर बस्ती में बन रहे पीएम आवासों का किया निरीक्षण, कहा

विज्ञापन

गालूडीह. प्रभात खबर में सात सितंबर के अंक में “आवास योजना की राशि लेकर बिचौलिये फरार, झोपड़ी में रह रहे सबर परिवार ” शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी निरीक्षण करने हलुदबनी सबर बस्ती पहुंचे. काफी दिनों से आवास अधूरा पड़ा था. अब फिर से काम शुरू हुआ है. घाटशिला प्रखंड की हलुदबनी सबर बस्ती में डीडीसी नागेंद्र पासवान पहुंचे. यहां पीएम आवास और मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. वे सबर लाभुकों से पूरी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा भी उपस्थित थी. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने पाया कि सभी लाभुकों का आवास निर्माण हो रहा है. निर्माण स्थल पर ईंट, बालू और सीमेंट भी पाया गया. डीडीसी ने पंचायत सचिव मंगल टुडू और प्रखंड समन्वयक को सभी निर्माणाधीन आवासों में मिस्त्री की संख्या बढ़ाकर 10 दिनों के अंदर लिंटर तक निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं निरीक्षण के दौरान आम बागवानी का भी निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola