East Singbhum News : दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत, युवक गंभीर, रेफर

Updated at : 02 May 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
East Singbhum News : दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत, युवक गंभीर, रेफर

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बोड़ाम मुख्य सड़क पर जाल्ला गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

पटमदा. बोड़ाम मुख्य सड़क पर जाल्ला गांव के पास गुरुवार सुबह हुई सड़क दुघर्टना में जाल्ला गांव निवासी तरणी महतो (55) की ही मौत हो गयी, जबकि आगुइडांगरा गांव निवासी हरिपद सिंह (28) घायल हो गए. पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस से माचा स्थित सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने तरणी महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिपद सिंह को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. यहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार हरिपद सिंह तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए अपने घर जा रहा था. जाल्ला गांव के समीप टर्निंग प्वाइंट पर उसने अपना नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से अपनी मोपेड से मानगो बाजार जा रहे किसान तरणी महतो को सीधे टक्कर मार दी. इस घटना में तरणी महतो के सिर में गंभीर चोट लगी. इससे उनकी मौत हो गयी. किसान तरणी महतो अपने घर से सब्जी लेकर हर दिन की तरह सुबह बेचने के लिए मानगो जा रहे थे. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. खड़ी टेंपो से टकरायी बाइक, युवक गंभीर: पटमदा. काटिन पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह 11.30 बजे तेज रफ्तार बाइक खड़ी टेंपो से पीछे से टकरा गयी. इससे वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया. घटना में बिड़रा गांव निवासी विकास महतो (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कमलपुर थाना के एएसआई पुरुषोत्तम कुमार राय ने घायल को उठाकर पटमदा सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उसे टीएमएच रेफर कर दिया. युवक की स्थिति गंभीर बनी है. विकास महतो मूल रूप से सुंदरपुर काशीडीह टोला का रहने वाला है. उसका पूरा परिवार नाना के घर बिड़रा में रहता है. वह टाटा स्टील में ठेका मजदूर के रूप में कार्य करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

ANUJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola