East Singhbhum News : विद्यार्थियों ने सीखी कृषि तकनीक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : विद्यार्थियों ने सीखी कृषि तकनीक

सेंट्रल करीमिया प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने दारीसाईं अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया

विज्ञापन

गालूडीह. जमशेदपुर स्थित सेंट्रल करीमिया प्लस टू हाई स्कूल साकची के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दारीसाईं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया. 12वीं कक्षा के भूगोल और अर्थशास्त्र के 70 छात्र-छात्राएं अनुसंधान केंद्र के कामकाज से अवगत हुए. केंद्र के सह निदेशक डॉ एन सलाम और अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित कई जानकारी दी. छात्र-छात्राओं ने नयी और आधुनिक पद्धति से कृषि, किस्मों की जानकारी, जल संरक्षण, मिट्टी जांच और केंद्र में किये जाने वाले अनुसंधान की जानारी प्राप्त की. मौके पर डॉ एन सलाम, डॉ देवाशीष महतो, डॉ एसएस कुमार, डॉ डी रजक, प्रिंसिपल डॉ वहीदा तबस्सुम, नुजहत निसार, डॉ आले अली, जिनात नाज, प्रो तालत बेगम, नाइला खातून, नसरीन अख्तर, फौजिया खान, जोहरा जबीन, साजिद परवेज, शाहजेब परवेज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola