East Singhbhum News : दवाओं के विपरीत प्रभाव की चर्चा चिकित्सक से करें : रजत कुमार
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत शनिवार को रैली तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
पोटका.
रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत शनिवार को रैली तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के ग्रामीणों को फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूक किया गया. तत्पश्चात द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर फार्माकोविजिलेंस की महत्ता और उसकी जानकारी साझा की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन, असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार और सह सचिव विवेक बचन थे. रजत कुमार ने बताया कि दवाओं के सेवन के बाद यदि कोई विपरीत प्रभाव महसूस हो तो उस पर चर्चा और जागरूकता जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी विभाग की दीपिका महतो ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










