East Singhbhum News : धालभूमगढ़ को आठ स्वर्ण, 9 रजत व 18 कांस्य

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : धालभूमगढ़ को आठ स्वर्ण, 9 रजत व 18 कांस्य

खेलो झारखंड : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड के बच्चों ने लहराया परचम

विज्ञापन

धालभूमगढ़. झारखंड शिक्षा परियोजना की खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धालभूमगढ़ प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया. प्रखंड के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक व 18 कांस्य पदक जीते. इस सफलता पर विद्यालयों के शिक्षकों व बीआरसी कर्मियों ने बधाई दी. बच्चों के साथ शिक्षक महेंद्र हांसदा, बुढ़ान चंद्र मुर्मू, मनोज साव, दुलारी मुर्मू, विनीता एक्का, कुंदन कुमार, चंदन महतो शामिल थे.

गोल्ड मेडल :

जेवलिन थ्रो में प्रमिला सोरेन, फुटबॉल में सुजाता मुर्मू एंड टीम, 400 मीटर दौड़ में कुश टुडू, 1500 मीटर दौड़ में जसकन मुर्मू, ऊंची कूद में अमित कंसारी, लंबी कूद में अमित कंसारी, हार्डली रेस में सुजाता मुर्मू व टीपू हेंब्रम.

सिल्वर मेडल :

शॉटपुट में मालती सोरेन, कबड्डी में प्रमिला सोरेन, रस्सा-कस्सी में सागर एंड ग्रुप, 600 मीटर दौड़ में रोहन कुमार महतो, 800 मीटर दौड़ में हिसी किस्कु, 4×100 मीटर दौड़ में जसकन मुर्मू, ट्रिपल जंप में मिथुन महतो, 3000 मी पैदल दौड़ में रमनी मुंडा एवं लुसकी हेंब्रम.

कांस्य पदक :

खो-खो में सुजाता एंड ग्रुप, प्रमिला एंड ग्रुप, डिस्कस थ्रो में मिलिता टुडू, रुपाली किस्कू, रस्सा-कस्सी में संजना एंड ग्रुप, सुनीता एंड ग्रुप, जेवलिन थ्रो में संजना हेंब्रम, 100 मीटर दौड़ में अमित कंसारी, 1500 मी दौड़ में सलिल मुंडा, राजलक्ष्मी हेंब्रम, 3000 मीटर दौड़ में विद्युत महतो, 4×100 मीटर रिले रेस में संजना एंड ग्रुप, चूड़ामणि एंड ग्रुप, बिंदास एंड ग्रुप, संजना एंड ग्रुप तथा लंबी कूद में रानी सोरेन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola