East Singhbhum News : डायन प्रथा उन्मूलन को सामूहिक पहल जरूरी : एसडीओ

Published by :AKASH
Published at :09 Jan 2026 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : डायन प्रथा उन्मूलन को सामूहिक पहल जरूरी : एसडीओ

घाटशिला में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला जेसी हाइस्कूल के आशा ऑडिटोरियम हॉल परिसर में गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के समाज कल्याण निदेशालय (महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा) द्वारा घाटशिला अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसडीओ ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के निवारण, डायन प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह मुक्त घाटशिला बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. उन्होंने ग्राम प्रधान, मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका आदि बेहतर कार्य करने वालों को प्रशासन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, खासकर महिलाओं के लिए मिशन शक्ति योजना पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने जोर दिया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है. कार्यशाला में घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, गुड़ाबांधा, डुमरिया, मुसाबनी, बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंडों से आए बीडीओ, सीओ, आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम प्रधान, मुखिया और पंचायत सचिवों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बाल विवाह, डायन प्रथा उन्मूलन तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम में यूनिका शर्मा, निशांत अंबर, आरती मुंडा, नवीन पूर्ति, केशव भारती, राजाराम सिंह, पवन कुमार, बबली कुमारी, मनोहर लिंडा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola