East Singhbhum News : गाइडलाइन का पालन कर मनायें पूजा : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गाइडलाइन का पालन कर मनायें पूजा : एसडीओ

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

दुर्गा पूजा को लेकर चाकुलिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

चाकुलिया. दुर्गा पूजा को लेकर चाकुलिया थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के 16 दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार बनाने का निर्देश दिया. कमेटी को वालंटियर तैनात रखने का निर्देश दिया. सरकार गाइडलाइन का पालन करने की बात कही. एसडीओ सुनील चंद्र ने कमेटी के पदाधिकारियों को पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की सलाह दी. विसर्जन के दिन डीजे का प्रयोग नहीं करने की बात कही. उन्होंने सीओ नवीन पूर्ति से शहरी क्षेत्र के सड़क किनारे स्टॉक किए गए बालू और ईंट को जब्त करने और जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया. मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, एएसआई पीतांबर मंडल, शतदल महतो, पतित पावन दास, मुरारी लाल शर्मा, असगर खान, गणेश रुंगटा, संजय दास, परमानंद सिंह, शिवमंगल सिंह, रामाकांत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola