ePaper

East Singhbhum News : जादूगोड़ा : यूसिल कॉलोनी में 9वीं छात्र के अपहरण का प्रयास

Updated at : 03 Sep 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : जादूगोड़ा : यूसिल कॉलोनी में 9वीं छात्र के अपहरण का प्रयास

जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी, जिसे अब तक सुरक्षित और हाइ-प्रोफ़ाइल क्षेत्र माना जाता था, अब अपराधियों के निशाने पर आ गयी है.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी, जिसे अब तक सुरक्षित और हाइ-प्रोफ़ाइल क्षेत्र माना जाता था, अब अपराधियों के निशाने पर आ गयी है. बुधवार सुबह कॉलोनी में कक्षा 9 के छात्र रतन माझी का दिनदहाड़े अपहरण करने का प्रयास किया गया. सूत्रों के अनुसार, रतन माझी सुबह 7 बजे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा जा रहा था. तभी एक बोलेरो वाहन उसके पास आकर रुका. गाड़ी में सवार दो महिलाओं ने उसे जबरन पकड़ने की कोशिश की. लेकिन छात्र ने साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को छुड़ाया और वहां से भागकर स्कूल की ओर निकल गया.

रतन माझी ने बताया कि वाहन के भीतर दो बच्चियां बेहोश अवस्था में पड़ी थीं. यह दृश्य देखकर वह घबरा गया. घटना के बाद से छात्र मानसिक रूप से आहत और डरा हुआ है. सूचना मिलते ही जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आयी और मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. यूसिल के मजदूर नेता राजाराम सिंह और बीरबल सिंह ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि यूसिल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए.मामले की जांच की जा रही है. अभी तक कोई सत्यता सामने नहीं आयी है. हालांकि, मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

– राजेश मंडल, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola