East Singhbhum News : 85 साल की उम्र में भी खेती का जुनून, अक्षय मोहंती के खेतों में लहलहा रही धान की फसल

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : 85 साल की उम्र में भी खेती का जुनून, अक्षय मोहंती के खेतों में लहलहा रही धान की फसल

अक्षय मोहंती की मेहनत रंग लायी, दो पुत्र विदेश में बड़े पदों पर काबिज

विज्ञापन

चाकुलिया. अच्छी बारिश होने के कारण धान की फसल अच्छी हुई है. कृषि विभाग के आंकड़े भी बताते हैं कि इस वर्ष 100% लक्ष्य पहुंच चुकी है. चाकुलिया पुराना बाजार निवासी किसान अक्षय मोहंती (85) ने जुगीतोपा पंचायत स्थित बरसोल क्षेत्र में अपने खेतों में धान की फसल लगायी है. उनका जज्बा ऐसा कि उम्र को भी मात दे रहे हैं. उन्होंने अपने तीन-चार एकड़ खेत में धान की फसल लगायी है. समय से धान की फसल लगाने के कारण पौधों में बलियां भी आ गयी हैं. अक्षय मोहंती का परिवार चाकुलिया का सबसे शिक्षित परिवार माना जाता है. उनके तीन पुत्र हैं. जिसमें दो पुत्र देश-विदेश के बड़े पदों पर काबिज है. स्वयं अक्षय मोहंती भी व्यवसायी रहे हैं. परंतु कृषि कार्य के प्रति उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि वे शौक से कृषि कार्य करते हैं. धान की लहलहाती फसलों को देख उन्हें काफी खुशी मिलती है. अक्षय मोहंती की उम्र लगभग 85 वर्ष है. इस उम्र में भी वह आसानी से चल फिर सकते हैं. प्रतिदिन खेतों में जाकर फसलों की निगरानी करते हैं. उनके इस जज्बे की सराहना क्षेत्र के लोग करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola