East Singhbhum News : पटमदा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पटमदा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी चौक के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटमदा

पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी चौक के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से पटमदा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत डॉ प्रशांत रंजन ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में बामनी टोला बड़डीह निवासी फदन माझी (45) की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि उसके साथी भादूडीह निवासी बबलू हेंब्रम को टीएमएच रेफर कर दिया गया. उसकी भी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बामनी चौक के पास बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर बीच सड़क पर गिर गये. कार चालक तेजी से गाड़ी भगाते हुए जमशेदपुर की ओर निकल गया. घटना के बाद भाजपा नेता बासुदेव मंडल, रवि माझी, धर्मु व आसमान सिंह समेत कई लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola