East Singhbhum News : सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार ने धक्का मारा, गयी जान

Published by : AKASH Updated At : 19 Jan 2026 12:16 AM

विज्ञापन

घाटशिला के राजस्टेट मध्य विद्यालय चौक के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला थाना के राजस्टेट बोर्ड मध्य विद्यालय चौक के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई सड़क दुर्घटना में राजस्टेट निवासी गौतम लोहार (45) की मौत हो गयी. रविवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे गौतम लोहार सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान भुइयांपाड़ा निवासी बिट्टु नामाता तेज रफ्तार बाइक से आ रहा था. उसने गौतम लोहार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से गौतम लोहार के सिर में गंभीर चोट लग गयी. इससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गौतम लोहार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की मौत के बाद मुआवजे को लेकर परिजनों ने पहले ग्राम स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, पर सहमति नहीं बनने पर मामला थाना तक पहुंचा.

परिवार का एकमात्र सहारा था गौतम लोहार

रविवार को थाना स्तर पर दोनों पक्षों में बातचीत के बाद परिजनों द्वारा ढाई लाख रुपये की मांग की गयी. बाइक सवार की ओर से 65 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसके बाद मामला थाना में ही सुलझा लिया गया. गौतम लोहार विवाहित थे. उन्हें दो पुत्रियां हैं. गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. वही परिवार का एकमात्र सहारा था. उनकी पत्नी उमा लोहार भी जीविकोपार्जन के लिए दूसरे के घरों में काम करती हैं. घटना को लेकर रविवार को थाना में मुखिया प्रफुल्लो हांसदा, ग्राम प्रधान बादल चौधरी समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola