बच्चा चोर की अफवाह, लाठी डंडा लेकर निकले ग्रामीण

Updated at : 16 May 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर की अफवाह, लाठी डंडा लेकर निकले ग्रामीण

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक कमारीगोड़ा के सब्बीर कॉलोनी के पीछे स्थित खेत में तीन अज्ञात लोगों को ग्रामीणों ने देखा. तीनों अलग-अलग स्थान पर खड़े थे. ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वे सभी लोगों की पहचान नहीं कर पाये. उनमें एक हाफ गंजी और ट्राउजर पहने था. […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक कमारीगोड़ा के सब्बीर कॉलोनी के पीछे स्थित खेत में तीन अज्ञात लोगों को ग्रामीणों ने देखा. तीनों अलग-अलग स्थान पर खड़े थे. ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वे सभी लोगों की पहचान

नहीं कर पाये. उनमें एक हाफ गंजी और ट्राउजर पहने था. ग्रामीण उक्त लोगों को बच्चा चोर समझ शोर मचाने लगे.
शोर सुन कर सब्बीर कॉलोनी, कमारीगोड़ा और मुसलिम बस्ती के लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर उक्त लोगों की खोज में निकल पड़े. अंधेरा का फायदा उठा कर उक्त तीनों अज्ञात भागने में सफल रहे. ग्रामीण काफी देर तक टॉर्च
लेकर अज्ञात लोगों की तलाश करते रहे. परंतु एक भी अज्ञात व्यक्ति ग्रामीणों के पकड़ में नहीं आया.
महिलाएं अपने-अपने बच्चों को लेकर एक जगह बैठी हुई थी. बच्चे काफी भयभीत दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola