62 योजनाओं की संचिका उपलब्ध नहीं
Updated at : 16 May 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़. सामाजिक अंकेक्षण दल ने की पंचायत स्तरीय जनसुनवाई धालभूमगढ़ : सामाजिक अंकेक्षण दल रांची के तत्वावधान में धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई की गयी. अंकेक्षण दल के पूर्वी सिंहभूम जिला पर्यवेक्षक जग नारायण पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में शामिल हुए. जुगीशोल पंचायत मंडप में आयोजित जन सुनवाई में […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़. सामाजिक अंकेक्षण दल ने की पंचायत स्तरीय जनसुनवाई
धालभूमगढ़ : सामाजिक अंकेक्षण दल रांची के तत्वावधान में धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई की गयी. अंकेक्षण दल के पूर्वी सिंहभूम जिला पर्यवेक्षक जग नारायण पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में शामिल हुए. जुगीशोल पंचायत मंडप में आयोजित जन सुनवाई में अंकेक्षण दल को 62 योजनाओं की संचिका पंचायत सचिव द्वारा उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया. ज्यूरी सदस्यों ने काम में लापरवाही, पारदर्शिता छुपाने, असहयोग करने के लिए प्रति योजना से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने का फैसला लिया. दो योजनाओं में बोर्ड नहीं लगाने, शेड नहीं बनाने का मामला सामने आया.
सिंचाई नाला की योजना के बदले मेढ़ निर्माण करने, बकरी शेड निर्माण में ठेकेदारी करने, मनरेगा मजदूरी बकाया होने आदि मामले को प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में रखा जायेगा. अंकेक्षण दल में उषा सबीना देवगम, सीता राम हेंब्रम, सुबोध री, अनंती देवी, सबीता सरदार, बुद्धेश्वर महतो, मुकुल महतो, चिरधान महतो, ज्यूरी सदस्यों में प्रसाद पुष्टि, सरला मुर्मू, दोलकी श्रीमत मुर्मू, मजदूरों में मो दिलवर, सावित्री मुंडा उपस्थित थे.
हल्दाजुड़ी गांव में हुई जन सुनवाई
चुकरीपाड़ा पंचायत की जन सुनवाई हल्दाजुड़ी गांव में हुई. बकाया मजदूरी 15 दिनों में भुगतान करने का निर्णय ज्यूरी सदस्यों ने दिया. वर्षा के लिए जन सुनवाई स्थगित की गयी. अंकेक्षण दल में मेघराय सोरेन, सयंती सरदार, कृष्ण पदो महतो, वीणा कुमारी दंडपाठ, शोभा रानी महतो, तुलसी कुरली, आतंक भंजन महतो, सिमांत भुइयां, अंजना बारीक उपस्थित थे. ज्यूरी सदस्यों में पंचायत समिति सदस्य बसंती मुर्मू, सुधाकर महतो, बसंती मार्डी, कमल कांत गोप, धना राम हांसदा उपस्थित थे.
जुनबनी की जन सुनवाई बगुला मवि में हुई
जुनबनी पंचायत की जन सुनवाई बगुला प्राथमिक विद्यालय के समक्ष हुई. अंकेक्षण दल को मनरेगा योजना की संचिका को अव्यवस्थित मिला. सुधरना की हिदायत दी गयी. मनरेगा मजदूरी बकाया, जॉब कार्ड आदि मिला. वित्तीय वर्ष 2016-17 की तीन योजनाओं और 2017-18 की दो योजनाएं अधूरी मिली. अंकेक्षण दल में ललीता प्रसाद, मानस कुमार, सेफाली ज्योतिषी, पदमा तांती, बाबूराम तांती, तापस कुमार, राज कुमार, सावित्री सोरेन शामिल थे. ज्यूरी सदस्यों में दीपेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी मुर्मू, मानस भुइयां, सावित्री मुर्मू, पार्वती मुंडा, पुटू मुंडा, गोपेश मुंडा, दुलाल मुंडा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




