सरकारी छुट्टी में शामिल हो सरना पर्व-त्योहार

Updated at : 09 May 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी छुट्टी में शामिल हो सरना पर्व-त्योहार

धालभूमगढ़. ऑल इंडिया सारना धर्म चेमेद आसड़ा का सम्मेलन, बोले शंभु मुर्मू धालभूमगढ़ : ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा का एक दिवसीय सम्मेलन ओड़िशा के मयूरभंज जिला के बारीपादा प्रखंड क्षेत्र के लुखीपुसी शाखा कार्यालय में रविवार को मसांग हांसदा की अध्यक्षता में की गयी. अतिथियों ने पारंपरिक पूजा कर तथा पंडित रघुनाथ मुर्मू […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़. ऑल इंडिया सारना धर्म चेमेद आसड़ा का सम्मेलन, बोले शंभु मुर्मू

धालभूमगढ़ : ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा का एक दिवसीय सम्मेलन ओड़िशा के मयूरभंज जिला के बारीपादा प्रखंड क्षेत्र के लुखीपुसी शाखा कार्यालय में रविवार को मसांग हांसदा की अध्यक्षता में की गयी. अतिथियों ने पारंपरिक पूजा कर तथा पंडित रघुनाथ मुर्मू और बनाव मुर्मू की तसवीर पर माल्यार्पम कर सम्मेलन का उदघाटन किया. सम्मेलन में चेमेद आसड़ा के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू मुर्मू ने कहा कि ओड़िशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम सरकार को सरकारी छुट्टियों की सूची में सरना धर्मावलंबियों के पर्व त्योहारों को शामिल करने की जरूरत है. चारों राज्यों की सरकार सरना धर्मावलंबियों के पर्व त्योहार में सरकारी छुट्टी की घोषणा की करें. उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 चार राज्यों में आदिवासियों को मिला कर कैलेंडर तैयार किया गया था.
कैलेंडर में पर्व त्योहारों का सर्वमान्य तिथि की घोषणा हुई थी. सरना अनुयायियों के पर्व त्योहारों में सरकारी छुट्टी नहीं मिलती है. उन्होंने चारों राज्यों की सरकारों से अपील की कि सरना कैलेंडर अनुरूप सरकारी छुट्टी की घोषणा की जाये. जाहेरथान की घेराबंदी कर 16 प्रजातियों के पौधे लगाये जायें. जाहेरथान में 16 प्रजातियों के पौधे धार्मिक भावना से जुड़े हैं. सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि सरना धर्मावलंबियों के पर्व त्योहारों में सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपा जायेगा. सम्मेलन को केंद्रीय महासचिव चक्रधर हेंब्रम, कान्हू राम टुडू, नीलमनी मुर्मू, बास्ता सोरेन, दाशमात हांसदा, शंभू किस्कू, काइलु टुडू ने संबोधित किया. सम्मेलन के आयोजन में सोनू हेंब्रम, छोटराय मार्डी, फागू मुर्मू, सलमा टुडू समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका अदा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola