ठनका से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बांकी गांव में सोमवार को वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गये. झुलसे लोगों को इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. तीनों की स्थिति गंभीर देख कर उन्हें चिकित्सक डॉ डी बाड़ा ने एमजीएम रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक किरिटी […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बांकी गांव में सोमवार को वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गये. झुलसे लोगों को इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. तीनों की स्थिति गंभीर देख कर उन्हें चिकित्सक डॉ डी बाड़ा ने एमजीएम रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक किरिटी भूषण दास के 6 वर्षीय नाती सूर्य दास, किरिटी भूषण दास की धर्म पत्नी विमला दास (50) और शंभूनाथ दास की धर्म पत्नी सावित्री दास (25) वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गये. गंभीर रूप से झुलसे तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




