121 विद्यार्थियों ने चुना अपना पीएम
Updated at : 05 May 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिणशोल मवि में बैलेट पेपर से हुआ बाल संसद का चुनाव, गिनती आज चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में गुरुवार को बैलेट पेपर के माध्यम से बाल संसद का चुनाव हुआ. इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान की […]
विज्ञापन
दक्षिणशोल मवि में बैलेट पेपर से हुआ बाल संसद का चुनाव, गिनती आज
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में गुरुवार को बैलेट पेपर के माध्यम से बाल संसद का चुनाव हुआ. इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान की अधिसूचना जारी की गयी थी. मतगणना पांच मई को होगी. पांच विद्यार्थी हैं चुनावी मैदान में : प्रधानमंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुमकी बेरा का चुनाव चिह्न कप, दानगी हांसदा का चुनाव चिह्न ग्लास, ममता मुर्मू का चुनाव चिह्न कैंची, लक्ष्मी हांसदा का चुनाव चिह्न टोकरी और सुमित्रा पातर को हाथ घड़ी चुनाव चिह्न मिला है.
चुनाव में कक्षा तीन से आठ के बच्चों ने भाग लिया. कुल 134 विद्यार्थियों में 121 विद्यार्थियों ने मतदान किया.
ऐसे हुआ मतदान : सर्वप्रथम मतदाता मतदान कक्ष के बाहर टांगी गयी मतदाता सूची से अपना नाम का मिलान किया. इसके बाद मतदाता पर्ची लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश किया. मतदान कक्ष में तैनात मतदान अधिकारी ने मतदाताओं के सूची से नाम का मिलान करते हुए उंगली में स्याही लगायी. इसके बाद चुनाव पर्ची देते हुए मतदाता काउंटर में पहुंचे. विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान दिया. पहचान पत्र के रूप में विद्यार्थिया का आइ कार्ड, बैच और आधार कार्ड देखा गया.
अंत में अभिकर्ता के समक्ष मतपेटी को मतपेटी को सील कर विद्यालय के अलमीरा में रख दिया गया. पांच मई को मतगणना की जायेगी. चुनाव संपन्न कराने में विद्यालय के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विद्यालय के एचएम अंजन कुमार महतो, पीठासीन पदाधिकारी के रूप में सीआरपी विश्वनाथ पाल और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में लोकेश साधु उपस्थित थे.
इस चुनाव से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. बच्चे प्रजातांत्रिक व्यवस्था को जान पायेंगे. कक्षा सात के नागरिक विषय के किताब में एक पाठ लोकतंत्र और चुनाव है. चुनाव संपन्न कराने से विद्यार्थियों को चुनाव से संबंधित सारी जानकारी हो पायी है.
– लोकेश साधु, चुनाव पर्यवेक्षक सह पारा शिक्षक, दक्षिणशोल मवि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




