Rs 1.16 करोड़ के सीरियल चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी

Updated at : 06 Apr 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
Rs 1.16 करोड़ के सीरियल चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी

जेइ ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र, शिकायत की अपनी उपस्थिति में निर्माण करवाने की मांग की फ्लोर की ढलाई एक मीटर की बजाय छह-सात इंच की गयी गुड़ाबांदा : बनमाकड़ी पंचायत के कैमा और आकाशछिड़ा में हनुमंती नाला पर जल एवं संसाधन (लघु सिंचाई) के तहत 1.16 करोड़ की लागत से स्वीकृत सीरियल चेकडैम […]

विज्ञापन

जेइ ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र, शिकायत की

अपनी उपस्थिति में निर्माण करवाने की मांग की
फ्लोर की ढलाई एक मीटर की बजाय छह-सात इंच की गयी
गुड़ाबांदा : बनमाकड़ी पंचायत के कैमा और आकाशछिड़ा में हनुमंती नाला पर जल एवं संसाधन (लघु सिंचाई) के तहत 1.16 करोड़ की लागत से स्वीकृत सीरियल चेकडैम निर्माण में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिली है. ग्रामीणों की शिकायत है कि मजदूरों को कम मजदूरी दी जा रही है. वहीं प्राक्कलन के मुताबिक निर्माण नहीं हो रहा है. कनीय अभियंता अनिल कच्छप ने कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को पत्र लिख कर गड़बड़ी की शिकायत की है. उन्होंने अपनी उपस्थिति में निर्माण कार्य करवाने की बात कही है.
निर्माण कार्य का संवेदक राजेश कुमार सिंह है. योजना का शिलान्यास बीते मई में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया था. ग्रामीणों का आरोप है कि चेकडैम में आसपास के पहाड़ों से अवैध रूप से तोड़े गये घटिया पत्थर का उपयोग किया गया है. सीमेंट और बालू का मिश्रण अनुपात के मुताबिक नहीं है. ग्रामीणों के मुताबिक चेकडैम के फ्लोर की ढलाई मनमानी तौर पर एक मीटर की बजाय छह-सात इंच करायी गयी है. जेइ श्री कच्छप के मना करने के बावजूद संवेदक ने उनकी बात नहीं मानी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola