ट्रक के धक्के से सेवानिवृत्त पदाधिकारी हुए घायल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप एनएच-33 पर ट्रक (जेएच05एआर 4553) के धक्के से सेवानिवृत्त जिला उद्यान पदाधिकारी बेनाशोली निवासी विराम हेंब्रम (70) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका बायां पैर कुचल गया. वे अपनी स्कूटी (जेएच05बीबी 9818) से एनएच पार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप एनएच-33 पर ट्रक (जेएच05एआर 4553) के धक्के से सेवानिवृत्त जिला उद्यान पदाधिकारी बेनाशोली निवासी विराम हेंब्रम (70) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका बायां पैर कुचल गया. वे अपनी स्कूटी (जेएच05बीबी 9818) से एनएच पार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार दिया. लोगों ने उन्हें डॉ पी के घोष क्लिनिक पहुंचाया. यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया. श्री हेंब्रम ने बताया कि वे बाजार से अपने घर जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




