सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में सोमवार की शाम एसडीओ सुशांत गौरव ने घाटशिला व मऊभंडार की सात अखाड़ा कमेटियों के साथ बैठक की. इसके पूर्व उन्होंने अनुमंडल के विभिन्न थानों के प्रभारी, अंचलाधिकारी के साथ बैठक की. एसडीओ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जयंती शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. एसडीओ […]
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में सोमवार की शाम एसडीओ सुशांत गौरव ने घाटशिला व मऊभंडार की सात अखाड़ा कमेटियों के साथ बैठक की. इसके पूर्व उन्होंने अनुमंडल के विभिन्न थानों के प्रभारी, अंचलाधिकारी के साथ बैठक की. एसडीओ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जयंती शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. एसडीओ ने जुलूस रूट के संबंध में अखाड़ा कमेटियों का पक्ष सुना. उन्होंने कहा कि कुछ समय तक आदेश आपको खराब लगेगा,
लेकिन इसके बाद स्थिति बेहतर बन जायेगी. एसडीओ ने कहा कि अखाड़ा कमेटियों को रूट को लेकर जो परेशानी है. इसके लिए पूर्व में बैठक कर समाधान कर लेना चाहिए था. अब समय नहीं है कि रूट में बदलाव किया जाय. इसलिए जुलूस निकालने से पूर्व धैर्य रखा जाय. एक अखाड़ा कमेटी दूसरे अखाड़ा कमेटी से न भिड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




