पहाड़ से नीचे होने के कारण हुई परेशानी

Updated at : 02 Mar 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ से नीचे होने के कारण हुई परेशानी

घाटशिला : बासाडेरा के धारागिरी पहाड़ पर पिछले दिनों नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पहाड़ के उपर से जवानों पर निशाना साध कर मोर्टार दागा था. एक जवान को गोली लगने ओर नक्सलियों की ओर से मोर्टार दागने से जवान पीछे हटे थे, अन्यथा कोबरा जवानों ने पहाड़ को तीन दिशा में […]

विज्ञापन

घाटशिला : बासाडेरा के धारागिरी पहाड़ पर पिछले दिनों नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पहाड़ के उपर से जवानों पर निशाना साध कर मोर्टार दागा था. एक जवान को गोली लगने ओर नक्सलियों की ओर से मोर्टार दागने से जवान पीछे हटे थे, अन्यथा कोबरा जवानों ने पहाड़ को तीन दिशा में घेराबंदी कर ली थी. इससे नक्सलियों का भागना मुश्किल था. जवान को गोली लगने के बाद उसे बाहर लेकर निकलने में कई जवान लग गये थे. दिन होने के कारण पहाड़ के उपर से नक्सली पूरी गतिविधि को देख पा रहे थे. इसके कारण जवानों को इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में दिक्कत हुई.

दो दस्ते के सदस्य एक जगह होने से नक्सलियों को मनोबल ऊंचा था: धारागिरी पहाड़ पर आकाश की टीम और मदन महतो का दस्ता एक जगह एकत्रित हुआ था. यहां बैठक होने की सूचना थी. एक जगह दो दस्ते की टीम होने से नक्सलियों का मनोबल ऊंचा था. हथियार की संख्या भी अधिक थी. इसके कारण मुठभेड़ में जवानों को नक्सलियों ने रोके रखा और भाग निकलने में सफल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola