डुमरिया : मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी

Updated at : 02 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी

डुमरिया : डुमरिया की धोलाबेड़ा पंचायत के फुलझरी गांव के मजदूरों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में सरकारी दर से मजदूरी नहीं मिल रही है. मजदूर रायसेन टुडू, कारे मुर्मू, सुधान मुर्मू, चैतन्य हेंब्रम, दुर्गा मुर्मू, लेंभो बास्के, आंतु मुर्मू, रामसाय हेंब्रम आदि ने बताया कि मेसर्स कोलावती बिल्डर्स के मुंशी विष्णु सांगेबोंगा घाटी में पीसीसी […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया की धोलाबेड़ा पंचायत के फुलझरी गांव के मजदूरों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में सरकारी दर से मजदूरी नहीं मिल रही है. मजदूर रायसेन टुडू, कारे मुर्मू, सुधान मुर्मू, चैतन्य हेंब्रम, दुर्गा मुर्मू, लेंभो बास्के, आंतु मुर्मू, रामसाय हेंब्रम आदि ने बताया कि मेसर्स कोलावती बिल्डर्स के मुंशी विष्णु सांगेबोंगा घाटी में पीसीसी ढलाई में लगे मजदूरों को 150 रुपये की दर से मजदूरी दे रहे हैं. यह सरकारी दर से बहुत कम है. मजदूरों ने बताया कि पीसीसी ढलाई में घटिया बालू का प्रयोग किया जा रहा है.

मुंशी मनमानी तौर पर पीसीसी ढलाई करवा रहे हैं. पानी नहीं डाला जा रहा है. भीतरआमदा पुलिस पीकेट से 2.5 किमी सड़क बनायी जा रही है. निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है. इस संबंध में श्रम अधिकारी भोला प्रसाद ने कहा कि संवेदक को सरकारी दर से मजदूरी भुगतान करना है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. मेसर्स कोलावती बिल्डर्स के संवेदक और उनके मुंशी से संपर्क नहीं होने के कराण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola