अफसरों ने झाड़ू लेकर की सफाई

Updated at : 02 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
अफसरों ने झाड़ू लेकर की सफाई

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को सरकारी पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया. बीडीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, सीओ गणेश महतो, थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू समेत अन्य ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की. पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को सरकारी पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया. बीडीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, सीओ गणेश महतो, थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू समेत अन्य ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की. पदाधिकारियों ने कहा कि आस पास को स्वच्छ रखेंगे, तो वातारण स्वच्छ रहेगा. पदाधिकारी ने सड़क किनारे के दुकानदारों और होटल मालिकों को आस पास में सफाई रखने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि होटल मालिक नालियों में कचरा ना फेंके.

समय पर नालियों में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव करें. पदाधिकारियों ने कहा कि दुकान के पास कचरा जमा पाया गया, तो दुकानदारों से जुर्माना वसूला जायेगा. पदाधिकारियों ने वाहनों को रोक कर वाहन चालकों से सुबह नौ बजे के पूर्व और रात नौ बजे बाद बाजार में वाहन लाये. ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, उपाध्यक्ष भरत झुनझुवाला, पार्षद मो गुलाब, असगर हुसैन, संजय घोष, कांग्रेस नेता रवींद्र नाथ मिश्रा, भाजपा नेता सिद्धेश्वर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, झाविमो नेता समीर महंती, सिटी मैनेजर सतीश कुमार, चैतन्य कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola