मुसाबनी टाउनशिप में दूर होगी जल समस्या
Updated at : 23 Feb 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

सांसद ने सीएम ज्ञापन सौंप तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की मुसाबनी : मुसाबनी टाउनशिप में जलापूर्ति की मांग पर सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. सांसद ने सीएम से मुसाबनी प्रखंड के पुराने कंपनी तालाब और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जीर्णोद्धार की मांग की. सीएम के निर्देश पर उनके सचिव सुनील […]
विज्ञापन
सांसद ने सीएम ज्ञापन सौंप तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की
मुसाबनी : मुसाबनी टाउनशिप में जलापूर्ति की मांग पर सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. सांसद ने सीएम से मुसाबनी प्रखंड के पुराने कंपनी तालाब और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जीर्णोद्धार की मांग की. सीएम के निर्देश पर उनके सचिव सुनील वर्णवाल ने मुसाबनी टाउनशिप में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कंपनी तालाब के जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग से कराने व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जीर्णोद्धार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से कराये जाने के लिए
आवश्यक निर्देश दिया है.
विभाग के अवर सचिव राकेश चंद्र ने विभाग के अधीक्षण अभियंता को कंपनी तालाब मुसाबनी में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है. सांसद की पहल पर जल्द कंपनी तालाब व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जीर्णोद्धार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




