जेवीएम कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
Updated at : 19 Feb 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड मोमेंटम व सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का किया विरोध हिरणपुर : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन व झारखंड मोमेंटम के विरुद्ध जेवीएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री रघुवर दास का तोड़ाई में पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे व जंतु सोरेन ने किया. जंतु सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने एक्ट […]
विज्ञापन
झारखंड मोमेंटम व सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का किया विरोध
हिरणपुर : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन व झारखंड मोमेंटम के विरुद्ध जेवीएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री रघुवर दास का तोड़ाई में पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे व जंतु सोरेन ने किया. जंतु सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने एक्ट में संशोधन कर आदिवासी व मूलवासियों को झांसे में रखकर खेती की जमीन हड़पना चाहती है. इस संशोधित बिल से आदिवासियों का भला नहीं होगा. मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने भी संबोधित किया. मौके पर स्टीफन किस्कू, कमल शरण, सरस हांसदा, विमल सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




