बीडीएसएल इंटर कॉलेज के कॉमन रूम का ताला तोड़ा गया
Updated at : 18 Feb 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला: घाटशिला के बलदेवदास संतलाल इंटर महिला महाविद्यालय में इंटर की परीक्षा से पूर्व शुक्रवार की शाम कार्यपालक अभियंता देवेंद्र कुमार दास ने कॉमन रूम में लगा ताला तोड़ दिया. श्री दास ने बताया कि 18 फरवरी को कॉलेज में इंटर कोर विषय की परीक्षा है. कॉमन रूम में 98 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था […]
विज्ञापन
घाटशिला: घाटशिला के बलदेवदास संतलाल इंटर महिला महाविद्यालय में इंटर की परीक्षा से पूर्व शुक्रवार की शाम कार्यपालक अभियंता देवेंद्र कुमार दास ने कॉमन रूम में लगा ताला तोड़ दिया. श्री दास ने बताया कि 18 फरवरी को कॉलेज में इंटर कोर विषय की परीक्षा है. कॉमन रूम में 98 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. कॉमन रूम में ताला लगा हुआ है. परीक्षा में व्यवधान होगा.
इसके पूर्व प्राचार्या पद्मावती पांडेय शुक्रवार को कॉमन रूम की व्यवस्था देखने गयी थी. उन्होंने कॉमन रूम की चाबी मांगी, लेकिन नहीं मिली. उन्होंने दूरभाष पर महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या से चाबी की जानकारी मांगी. उन्होंने कहा कि कॉमन रूम की चाबी कॉलेज में है. इंटर की प्राचार्या को कॉमन रूम की चाबी नहीं मिली, तो उन्होंने इसकी शिकायत कार्यपालक दंडाधिकारी से की. कार्यपालक दंडाधिकारी डिग्री कॉलेज के सचिव सत्य नारायण जैन को लेकर कॉलेज पहुंचे
और कॉमन रूम का ताला उनके समक्ष तोड़ दिया. उन्होंने इंटर की प्राचार्या से कॉमन रूम में परीक्षा से पूर्व व्यवस्था देखने और रूम में नया ताला लगाने को कहा. ताला तोड़ने से पूर्व इंटर की प्राचार्या ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से लिखित रूप से की. बीइइओ बैधनाथ प्रधान ने कॉलेज में उत्पन्न समस्या की जानकारी ली.
प्राचार्या ने फोन रिसीव नहीं किया
इस संबंध में बीडीएसएल महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
ताला तोड़ना था, तो कार्यपालक दंडाधिकारी से शिकायत करने की क्या जरूरत थी. यह बात उनसे कहनी चाहिए थी. वह ताला की चाबी लाकर दे देते. कॉमन रूम में लगाया गया ताला परीक्षा को देखते हुए खोल दिया जाता. छोटी-छोटी बातों को लेकर बात बढ़ायी जाती है. इससे इंटर और डिग्री कॉलेज के बीच विवाद बढ़ेगा.
– सत्य नारायण जैन, सचिव, बीडीएसएल महिला डिग्री कॉलेज, घाटशिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




