बड़कोला में हॉल्ट नहीं बना, तो रेल चक्का होगा जाम : प्रदीप बलमुचु

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा स्टेशन के बीच बड़कोला में हॉल्ट निर्माण की मांग पर बाबा भूतेश्वर हॉल्ट निर्माण संघर्ष समित का अनशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत की पंसस रायमनी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनशन किया. राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु भी अनशन […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा स्टेशन के बीच बड़कोला में हॉल्ट निर्माण की मांग पर बाबा भूतेश्वर हॉल्ट निर्माण संघर्ष समित का अनशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत की पंसस रायमनी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनशन किया. राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु भी अनशन स्थल पहुंचे और एक घंटा तक बातचीत की. अनशन स्थल पर भूतेश पंडित की अध्यक्षता में हुई सभा में श्री बलमुचु ने कहा कि क्षेत्र के गरीब आदिवासी-मूलवासियों की एक छोटी सी मांग है हॉल्ट. रेलवे को ग्रामीणों की मांग पर विचार करनी चाहिए. दक्षिण पूर्व रेलवे को इस क्षेत्र से 82 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होता है. इस अनुपात में इस क्षेत्र के ग्रामीणों को रेलवे से सुविधा नहीं मिलती है. रेल प्रशासन जनता की परीक्षा नहीं ले.
मांग नहीं मानी गयी, तो रेल चक्का जाम होगा. हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि कोलकाता जाकर जीएम से बात करेंगे. सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है, तो रेल चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो सांसद मद से प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जायेगा. सभा को काल्टू चक्रवर्ती, मुखिया बुद्धेश्वर नायक, वरीय नागरिक मनोज रंजन श्यामल, धनंजय पटनायक, शतदल गिरी, विश्वजीत दे ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ रतन महतो ने किया. अनशन पर मानिक राणा, बहादुर महतो, इंद्रदेव मार्डी, बलाई नायक, शंकर खामराई, रामेश्वर मार्डी, प्रवीर खांडवाल, विजय महापात्र, जय प्रकाश मार्डी, उत्तम गोराईष अजीत कालिंदी, माहा मार्डी, बाली मुंडा, आरती मुंडा, महेश्वरी मुंडा, बसंती मुंडा, जलेश्वरी मुंडा, पार्वती मुर्मू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




