सड़क किनारे नहीं बिकेगी सब्जी-मछली

Updated at : 18 Feb 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे नहीं बिकेगी सब्जी-मछली

सीओ और जेइ ने किया हाटचाली का निरीक्षण शहर को स्वच्छ रखने के लिए हो रही पहल हाटचाली में शेड निर्माण होने के बाद दुकान लगा सकेंगे लोग घाटशिला : घाटशिला अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कनीय अभियंता दिलीप कुमार मिश्रा के साथ हाटचाली का निरीक्षण किया. सीओ ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सीओ और जेइ ने किया हाटचाली का निरीक्षण

शहर को स्वच्छ रखने के लिए हो रही पहल
हाटचाली में शेड निर्माण होने के बाद दुकान लगा सकेंगे लोग
घाटशिला : घाटशिला अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कनीय अभियंता दिलीप कुमार मिश्रा के साथ हाटचाली का निरीक्षण किया. सीओ ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी पहल कर रहे हैं कि शहर में सड़कों के किनारे हरी सब्जियां के साथ मुर्गा और मछलियां न बिके. ये दुकानदार सड़क के किनारे अवैध ढंग से दुकान लगाते हैं. इससे आम जनता को परेशानी होती है. अगर थाना के पास हाटचाली में प्रतिदिन दुकान लगती है, तो निश्चित रूप से ग्राहक सामान की खरीदारी करेंगे. उन्होंने कहा कि दुकानदारों की सुविधा के लिए इस मार्केट को बेहतर ढंग से बनाने और शेड निर्माण की दिशा पहल की जा रही है.
कनीय अभियंता ने मार्केट को बेहतर बनाने की दिशा में जायजा लिया. शहर को स्वच्छ रखने का अभियान चलाया जा रहा है. सड़क किनारे दुकान लगाने वाले हाटचाली में शेड निर्माण होने के बाद वहां दुकान लगा सकेंगे. दिव्यांग ने सीओ को सुनाया दुखड़ा: इस दौरान सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिव्यांग सीता राम बेहरा ने अपना दुखड़ा सुनाया. श्री बेहरा ने कहा कि वह एक पैर से दिव्यांग है. उसे सरकारी सुविधा नहीं मिलती है. सीओ ने कहा कि तत्काल उसे ट्राइ साइकिल उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर लगेगा. इसमें वह दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये, ताकि उसे विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता समेत अन्य सुविधाएं मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola