मनरेगा में समय पर भुगतान हो, तो काम करेंगे

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत स्थित मैदान में गुरुवार को पंचायत स्तरीय जन सुनवाई हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पिथो टुडू ने की. पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारीक ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जन सुनवाई में मनरेगा से काम करने के लिए लगभग 150 आवदेन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत स्थित मैदान में गुरुवार को पंचायत स्तरीय जन सुनवाई हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पिथो टुडू ने की. पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारीक ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जन सुनवाई में मनरेगा से काम करने के लिए लगभग 150 आवदेन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि आसना पंचायत के जिन लोगों को मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है. उनकी मजदूरी भुगतान कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है.
मजदूरों का बकाया भुगतान करने का प्रस्ताव दिया गया है. इस मामले को वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखा जायेगा. जन सुनवाई में आसना के विभिन्न गांवों से आये पुरुष और महिलाओं ने कहा कि मजदूरी का भुगतान समय पर होता है, तो सभी लोग मनरेगा कार्य करने को तैयार हैं. मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं होता है. इसके कारण कोई काम नहीं करना चाहता है. मौके पर मुखिया महारानी मुर्मू, पंचायत सचिव हिरणमय मंडल, रोजगार सेवक समरजीत सरकार, सामाजिक अंकेक्षक संतोष कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




