7.6 लाख की फर्जी निकासी

Updated at : 17 Feb 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
7.6 लाख की फर्जी निकासी

हरिणा सोहदा एवं सिमदी पंचायत में मनरेगा पर जन सुनवाई नरवा : पोटका प्रखंड के हरिणा तथा सोहदा पंचायत एवं चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा गुुरुवार को मनरेगा पर जन सुनवाई की गयी. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बीआरपी उषा सबिना देवगम, पवन कुमार, राजेश कुमार तथा नवीन […]

विज्ञापन

हरिणा सोहदा एवं सिमदी पंचायत में मनरेगा पर जन सुनवाई

नरवा : पोटका प्रखंड के हरिणा तथा सोहदा पंचायत एवं चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा गुुरुवार को मनरेगा पर जन सुनवाई की गयी. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बीआरपी उषा सबिना देवगम, पवन कुमार, राजेश कुमार तथा नवीन कुमार गौतम ने दी है. हरिणा पंचायत में हुई जन सुनवाई में क्षेत्र की पांच योजनाओं में कुल 7,06,157 रुपया फर्जी निकासी का मामला सामने आया. इसके तहत पोटका के सोहदा पंचायत में आयोजित जन सुनवाई में जॉब कार्ड के लिए 216 आवेदन जमा लिए गये. वहीं नवीकरण के लिए 143 आवेदन तथा कार्य की मांग के लिए 137 आवेदन आये, पंचायत ब्यूरो द्वारा आदेश दिया गया कि हर गुरुवार को पंचायत भवन में रोजगार दिवस अनिवार्य रूप से मनाया जायेगा.
साथ ही हर गांव में कैंप लगा कर मनरेगा से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा. कहा गया कार्य स्थल पर मजदूरों के लिए सुविधाएं नहीं बहाल करने पर संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी. मनरेगा के किसी भी कार्य में सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य किया गया. वहीं मनरेगा पर नजर रखने के लिए मजदूर मंच का गठन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से पदाधिकारी सह ज्यूरी सदस्य वीरेंद्र पंडित, विनोद विहारी नायक, कृष्ण मोहन हेंब्रम, लटन सिंह, सुमित मार्डी, सामाजिक अंकेक्षण दल के पवन कुमार, जय प्रकाश दास, सीमंत भुइयां, नरेंद्र नाथ पातर, भोलानाथ मुर्मू तथा मानस कुमार भुइयां उपस्थित थे.
पांच योजनाअों में हुई फर्जी निकासी:हरिणा पंचायत में हुई जन सुनवाई में क्षेत्र की पांच योजनाओं में कुल 7,06,157 रुपया फर्जी निकासी का मामला सामने आया. अंकेक्षण दल के अनुसार सभी फर्जी निकासी मामले पर रिकवरी कर सरकारी खाते में रुपया जमा करने का आदेश दिया गया है. अंकेक्षण दल द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार इश्वर चंद्र बास्के की जमीन पर तालाब निर्माण कार्य के लिए 1,22,931 रुपये फर्जी निकासी की गयी. विभीषण सरदार की जमीन पर तालाब निर्माण योजना में 61,604 रुपये की फर्जी निकासी, ग्राम मेजोगोड़ा मिट्टी मुरम पथ गोरासाई से धनपति के घर तक की योजना में 38,044 रुपया फर्जी निकासी का मामला सामने आया है.
बुढ़न मुर्मू की जमीन पर तालाब निर्माण योजना में 3,98,052 रुपया फर्जी निकासी तथा ईश्वर चंद्र बास्के की जमीन पर तालाब निर्माण कार्य में दस मजदूरों के नाम से कुल 85, 526 रुपया फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण की टीम के सदस्य उषा सबिना देवगम, गौतम साह, सुनीता सोरेन, संजय नायक, आरती कुमारी, सिंगो सोरेन, शैमंति सरदार तथा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी समीर कुमार सांडा, ग्राम प्रधान मोतीलाल सरदार, जयराम सरदार, इंद्रजीत मार्डी तथा सरस्वती सरदार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola